Sunday, September 13

80% जला शव, स्पिरिट जैसे केमिकल के इस्तेमाल की आशंका; फोरेंसिक टीम को संघर्ष के निशान नहीं मिले—पहचान में जुटी पुलिस

बिलासपुर के तिफरा इलाके में शुक्रवार सुबह होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक युवक का 80% जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान मिटाने के लिए स्पिरिट जैसे ज्वलनशील केमिकल से लाश को जलाया गया है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

बिलासपुर। तिफरा क्षेत्र में होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। शव करीब 80% तक जला होने के कारण न चेहरे की पहचान हो सकी और न ही किसी तरह के निशान सुरक्षित बचे। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कर उसके साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से लाश को जलाया गया है।

 स्थानीय लोगों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

खुशी विहार के पास मन्नाडोल की ओर जाने वाली कच्ची पगडंडी के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। इलाके के कुछ लोगों ने अधजले शरीर को देखा तो तुरंत सिरगिट्टी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, पर मृतक की पहचान से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।

फोरेंसिक टीम को नहीं मिले संघर्ष के निशान

फोरेंसिक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां संघर्ष, पैरों के निशान या छीना-झपटी जैसा कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया। थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है और शव लगभग दो दिन पुराना है।

कम कैमरे, कई रास्ते—जांच बनी चुनौती

घटनास्थल से बाहर निकलने के कई छोटे-बड़े रास्ते हैं और रूट पर लगे CCTV कैमरे भी काफी कम हैं, जिससे जांच मुश्किल हो गई है। पुलिस टीम संभावित रास्तों पर लगे सीमित कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन शाम तक कोई महत्वपूर्ण सुराग सामने नहीं आया था।

स्पिरिट जैसे केमिकल के इस्तेमाल का शक

शव को जिस तरह जलाया गया है, उससे पुलिस का मानना है कि पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि स्पिरिट जैसे अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल का उपयोग किया गया होगा। सामान्य ईंधन से जलाने पर शव इतना ज्यादा नहीं जलता। हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट की मिलान प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला हत्या का होने की आशंका के कारण जांच तेज कर दी गई है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version