Sunday, September 13

मोबाइल देकर प्रेमजाल में फँसाने का आरोप, विरोध करने पर घर पहुंचकर गाली-गलौच; एसएसपी के निर्देश पर सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर में नाबालिग को मोबाइल देकर बहला-फुसलाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने मीड़िया में रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौच करने की भी शिकायत की गई थी।

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग को मोबाइल देकर प्रेमजाल में फँसाने तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने 6 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के पास ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिलने पर पूछताछ की गई। इस पर लड़की ने बताया कि बहतराई निवासी पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते उससे बातचीत करता था और इसी सिलसिले में उसने मोबाइल भी दिया था। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फँसाया और पत्नी बनाकर रखने की बात कहते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

प्रार्थी ने बताया कि उसने बेटी को बातचीत करने से मना किया और मोबाइल भी अपने पास रख लिया। इसके बाद 5 नवंबर की रात करीब 8 बजे पंकज देवांगन लड़की के घर पहुंचा और उससे जबरन बात करने की कोशिश करने लगा। मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच की और वहां से भाग गया।

शिकायत पर सरकंडा थाने में अप.क्र. 1555/2025, धारा 34(2)एम, 351(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज देवांगन को 7 नवंबर 2025 को, रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी का नाम- पंकज देवांगन, पिता – परमेश्वर देवांगन, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version