Author: javed@editor
आज 4 नवंबर दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दोपहर बाद चंद्रमा सूर्य और शुक्र के बीच समसप्तक योग बनेगा जबकि चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र योग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल… मेष- समय देखकर अपने कार्य में बदलाव करेंगे, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शुभ संदेश मिलेगा। वृषभ- पारिवारिक समस्या के समाधान के आसार बनेंगे, छोटी सी बात…
दुर्ग। नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में की गई दबिश में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल जब्त किए गए। पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आईटीआई ग्राउंड पहुंची, जहां कुछ युवक नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। घेराबंदी कर छह आरोपियों — रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू और अरबाज खान — को गिरफ्तार किया गया।…
रातभर चली तलाश जारी; नाबालिगों ने दीवार फांदकर किया फरार; पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं पुलगांव थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह से रविवार रात तीन नाबालिग फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। तीनों नाबालिग अलग-अलग अपराध मामलों में संप्रेषण गृह में रखे गए थे। दुर्ग। रविवार की रात दुर्ग के बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग हत्या के मामले में, दूसरा लूट और तीसरा अन्य अपराध के मामले…
सुबह तड़के लगी आग, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई; शॉर्ट सर्किट की आशंका, जनहानि नहीं भिलाई-3 में सोमवार तड़के एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लगने से अफरा–तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। भिलाई-3। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे भिलाई-3 क्षेत्र में स्थित वकील खान की कबाड़ी दुकान में आग लगने की घटना सामने आई। दुकान से अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग…
छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ‘एम.ए. प्रिवियस’ फिल्म 7 नवंबर से पूरे प्रदेश के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। दो भाइयों के स्नेह और पारिवारिक संबंधों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को हंसी, भावनाओं और मनोरंजन का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करेगी। फिल्म के निर्माता राज वर्मा ने बताया कि यह एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म है, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को संवेदनशीलता से दर्शाया गया है। भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए नवंबर का महीना खास होने जा रहा है। अरण्य फिल्म्स के बैनर तले, निर्माता एवं अभिनेता राज वर्मा और निर्देशक प्रणव झा…
52 साल का इंतज़ार खत्म, महिला क्रिकेट ने दिलाया देश को पहला वनडे विश्व खिताब फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन, टीम इंडिया ने रचा स्वर्णिम इतिहास नई पीढ़ी की चमक, बल्ले-बल्ले भारत – महिला शक्ति का विश्व मंच पर जलवा आ टीम इंडिया की बहादुर बेटियों ने वह सपना सच कर दिखाया जिसका इंतज़ार हर भारतीय को दशकों से था। पहली बार महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए भारत ने 52 साल बाद देश को विश्व क्रिकेट का नया स्वर्णिम अध्याय भेंट किया। …
दुर्ग। प्रथम सिख गुरू श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर में निकला भव्य नगर-कीर्तन सर्वधर्म-समभाव और सेवा-भाव का प्रेरक उदाहरण बना। सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्टेशन रोड से गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा-अर्चना के बाद नगर-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पुष्पों से सुसज्जित विशेष वाहन पर विराजित गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई पंच प्यारों ने की। मार्ग में गतका दलों ने मनमोहक और साहसिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। शहरभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने ‘वाहे गुरू जी का खालसा, वाहे गुरू जी की फतेह’ के उद्घोषों…
सौ गुना पैसा बनाने का लालच देकर ठगे जाते थे लोग; 11 लाख को 11 करोड़ बनाने की डील में तीन आरोपी गिरफ्तार दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे महाठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को पैसे को सौ गुना बढ़ाने का लालच देकर लाखों की ठगी कर रहा था। गैंग ने 11 लाख रुपए को 11 करोड़ रुपए में बदलने का झांसा दिया था। इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख रुपए नकदी, सात मोबाइल फोन और एक अर्टिगा वाहन जब्त किया है। दुर्ग। चमत्कारिक पूजा और पैसे को बहुगुणा बढ़ाने…
नई दिल्ली(ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में लौटने पर प्रदेश से “माफिया का अंत” उसी तरह होगा, जैसे उनके राज्य में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने सीवान जिले की एक चुनावी सभा में यह दावा भी किया कि कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने की सलाह देकर देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का अपमान किया था। सीवान राजेंद्र प्रसाद का जन्मस्थान है। योगी ने कहा, “कांग्रेस को बिहार की जनता…
आज 2 नवंबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शनि और चंद्रमा का बीच युति होने से विष योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से विष योग का प्रभाव न्यून हो जाएगा। साथ ही आज गुरु हंस राजयोग भी बना रहे हैं। आइए जानते है आज का राशिफल… मेष- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, समय देखकर अपना काम बना लें, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास…
Javed Khan
Editor
Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001
Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com
Category
Important page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.