Author: javed@editor

नई दिल्ली। महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का देश की राजधानी में जोरदार स्वागत हुआ। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर टीम से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी को ट्रॉफी दिखाते हुए जीत की कहानी साझा की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की वापसी की सराहना करते हुए कहा — > “आपकी यह जीत सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समर्पण और नारी शक्ति की जीत है। आपने दिखाया कि भारत…

Read More

रायपुर। राज्य में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) द्वारा नियमित निरीक्षण और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में हाल ही में की गई जांच के दौरान दो दवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है। कॉर्पोरेशन द्वारा ड्रग वेयरहाउस कवर्धा में बैक्लोफेन 10 एमजी टैबलेट (Drug Code – ND88) के Batch No. RT24126 और RT25018 का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कुछ पैकेट्स पर रंग परिवर्तन पाए गए। एहतियातन इन बैचों के वितरण और उपयोग पर अस्थायी रोक लगाते हुए नमूनों को NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में पुनः…

Read More

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपालरमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का स्वागत किया।

Read More

आज 5 नवंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में आज भरणी नक्षत्र से संचार करेंगे। यहां चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा पर शुक्र की भी सीधी दृष्टि रहेगी। ऐसे में आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु, चंद्रमा और शुक्र बहुत ही शुभ योग बना रहे हैं। इस पर आज मालव्य योग का होना भी सोने पर सुहागा है। आइए जानते है आज का राशिफल… मेष- अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, आय…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के पराक्रम और गौरव का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) इस दिन अपने अद्भुत हवाई करतबों से नवा रायपुर के आकाश को देशभक्ति, रोमांच और गर्व के रंगों से भर देगी। यह प्रदर्शन रजत जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण होगा। भारतीय शौर्य का आसमानी प्रदर्शन 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर यह “शौर्य की उड़ान” हर…

Read More

सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक लाइन को भारी नुकसान, बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पूरी तरह ठप बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच लाल खदान स्टेशन के पास जोरदार टक्कर हुई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। रेस्क्यू दल ने अब तक कई यात्रियों को…

Read More

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश के संकेत; अंबिकापुर में रात का तापमान 4° गिरा छत्तीसगढ़ में आज से मौसम शुष्क होने जा रहा है। तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं, जबकि दक्षिण और पश्चिमी जिलों में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते हल्की बारिश हो सकती है। अंबिकापुर में तापमान एक दिन में 4 डिग्री लुढ़क गया। रायपुर। राज्य में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना…

Read More

नो-एंट्री में घुसा डंपर; हाथ-पैर कटकर सड़क पर बिखरे, 12 घायल—7 की हालत गंभीर; ट्रैफिक पुलिस के 3 अफसर निलंबित जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शराब के नशे में बेकाबू डंपर ने नो-एंट्री में घुसते हुए करीब 400 मीटर के भीतर 26 लोगों को कुचल दिया। 14 की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जयपुर। हरमाड़ा की सड़कों पर सोमवार दोपहर खौफनाक मंजर देखने को मिला। तेज रफ्तार डंपर (आरजे-14…

Read More

माई-बहिन योजना के तहत एकमुश्त राशि देने का ऐलान; पहले चरण की 121 सीटों पर आज शाम प्रचार थमा, 6 नवंबर को वोटिंग महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को महिलाओं के खाते में ₹30,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने जीविका दीदियों को स्थायी करने और ₹30,000 मासिक वेतन देने का भी ऐलान किया। पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने महिलाओं को लुभाने के इरादे से बड़ा वादा किया है।…

Read More

नईदिल्ली(ए)। नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार ने आम नागरिकों के लिए कई अहम बदलाव लागू किए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया से जुड़ा है। अब UIDAI ने आधार से संबंधित कई सेवाओं को और आसान बना दिया है। नए नियमों के तहत अब आधार कार्डधारक अपना नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर ऑनलाइन माध्यम से बदल सकेंगे, इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। अब ऑनलाइन बदलें अपनी जानकारी UIDAI की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब आधार धारक अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को सीधे…

Read More