Author: javed@editor
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम में बदलाव होने वाला है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण आज फिर हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है. वहीं पश्चिमी राजस्थान से तटीय तेलंगाना तक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक…
मेष (Aries): आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वृषभ (Taurus): आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। मिथुन (Gemini): काम के दबाव से तनाव हो सकता है। लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्क (Cancer): नया निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।…
कोंडागांव।’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 262.258 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा 130 पैकेटों में भरा हुआ था। गांजे की कीमत 26.22 लाख है। हालांकि, आरोपी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तस्कर यह गांजा ओडिशा से लाए थे और रायपुर की तरफ लेकर जा रहे थे। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, केशकाल थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की फार्च्यूनर कार (RJ-50 UA-0788) में ओडिशा से रायपुर की ओर गांजे की बड़ी खेप ले जाई…
मुंगेली।’ में एक युवक और उसकी मां से जबरन जमीन रजिस्ट्री और 60 लाख रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। मामला मुंगेली के गोल बाजार गांधी वार्ड का है। जहां सिद्धार्थ वैद (21) और उनकी मां से 6 लोगों ने धमकाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चेक और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 60 लाख रुपए भी वसूल लिए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं फरार चल रहे चार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
कोंडागांव।’ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव में एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली सुमित्रा उर्फ कुमारी देवे ने आत्मसमर्पण किया है। वह पिछले 16 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। सुमित्रा बारसूर एलओएस की सक्रिय सदस्य थी। 2009 से 2011 तक जनमिलिशिया सदस्य रही। इसके बाद 2012 से 2022 तक बारसूर एलओएस में सक्रिय रही। वह कोंडागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल थी।
रायपुर।’ छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। लखमा 25 अप्रैल तक जेल में रहेंगे। इसके पहले वे दो बार EOW की रिमांड में थे, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। लखमा की गिरफ्तारी 15 जनवरी को हुई थी। इससे पहले, लखमा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए EOW ने आवेदन लगाया था। जिसके बाद 4 अप्रैल से 7 अप्रैल और फिर 7 से 11 अप्रैल तक लखमा को कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था। EOW ने लखमा से कुल 7 दिन तक पूछताछ की। अब इन्हें न्यायिक रिमांड में…
जगदलपुर।’ भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में कार्यकर्ता जुटे। जगदलपुर MLA और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, पद नहीं, संगठन के प्रति समर्पण ही नेतृत्व तय करता है। सरकार बन गई है, सरकार में रहते कोई भी कार्यकर्ता अहंकार न करें। विनम्र रहें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। हर सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बने, यह आवश्यक नहीं, बल्कि दक्षता और कुशलता के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाती…
दुर्ग।’ जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पीड़ित परिजनों से शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मिलने पहुंचे। अपने समाज के नेता को देखकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच स्पष्ट नहीं है, इसलिए सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। देवेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। मृत बच्ची के माता और पिता काफी दुखी हैं, उनका कहना है कि पूरे मामले में पुलिस की जांच स्पष्ट नहीं है। देर रात उन्हीं के परिवार की महिलाओं और…
रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रुपये से रुपये खरीदे जा रहे हैं और यह रुपये व्यवसायी ही व्यवसायी से ले रहा है। दरअसल, छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायी जिन्हें हर दिन चिल्हर की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें चिल्हर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बड़े व्यापारी मध्यम वर्ग के व्यवसायियों को 1 हजार रुपये का 1 हजार 30 रुपये में चिल्हर दे रहे हैं। चिल्हर की समस्या पिछले साल भर से बनी हुई है। व्यवसायियों ने बताया कि सब्जी और मध्यम वर्ग के व्यापारी, जिनका गल्ला एक से तीन हजार रुपये का है, उन्हें चिल्लर की सबसे अधिक…
सक्ती छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक…
Javed Khan
Editor
Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001
Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com
Category
Important page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.