Author: javed@editor

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तय हुआ कार्यक्रमों का खाका — नवा रायपुर में विधानसभा भवन और शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक का लोकार्पण भी समारोह का हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए शासन ने आयोजन की रूपरेखा और समन्वय कार्यों के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। रायपुर। राज्य शासन द्वारा…

Read More

दुर्ग के चंदखुरी में हादसे के बाद उग्र हुए लोग, चालक फरार; मृतका के परिजनों को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शनिवार शाम चंदखुरी गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। राइस मिल में काम करने वाली एक महिला मजदूर को धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। दुर्ग।  चंदखुरी गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे हादसा उस…

Read More

रायपुर में हल्की ठंड का अहसास; अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी, इस बार मानसून लौटेगा 10 दिन देर से छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में आगामी 48 घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जो मानसून की विदाई का संकेत है। रायपुर।  मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ से मानसून की…

Read More

मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, स्थिति नियंत्रण में रखें, कार्य में असफलता की संभावना है। वृष राशि :- कारोबार में लाभांवित योजना बनेगी, नवीन कार्य योजनायें बनेंगी, परिश्रम से काम बनेंगे। मिथुन राशि :- कार्य कुशलता से संतोष एवं स्त्री वर्ग से हर्ष होगा, कार्य-व्यवसाय में तेजी अवश्य ही आयेगी। कर्क राशि :- धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य-व्यवसाय पर ध्यान देने से लाभ होगा। सिंह राशि :- अधिकारियों की उपेक्षा से हानि होगी, मानसिक बेचैनी रहेगी, कार्य में बाधा आयेगी, धैर्य से कार्य करें। कन्या राशि :- सोचे कार्य परिश्रम से पूर्ण होंगे, कार्य…

Read More

रायपुर। राजधानी पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि हथियार की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में एक युवक अवैध रिवाल्वर रखे हुए है। सूचना के आधार पर टीम ने छापा…

Read More

नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर होगी सख्त कार्रवाई; ई-रिक्शा, ओवर स्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष निगरानी आगामी दीपावली और त्योहारी सीजन के लिए दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ शुरू किया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भीड़भाड़ और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। अभियान के तहत नो-पार्किंग जोन, निर्धारित पार्किंग स्थल, ई-रिक्शा नियम, हेलमेट और सीटबेल्ट पालन जैसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दुर्ग।  एसएसपी ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में…

Read More

ED की जांच जारी, 16.7 करोड़ की कथित अवैध कमाई और फर्जी फ्लैट खरीद के आरोप; 1000 करोड़ से अधिक के घोटाले की छानबीन शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की दिवाली इस बार जेल में ही बितेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 24 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। अदालत ने ED की ओर से और जांच समय की मांग को स्वीकार कर लिया। रायपुर। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई निवास से गिरफ्तार किया गया था। ED के मुताबिक, उन्होंने 16.7 करोड़ रुपए की कथित अवैध…

Read More

गतका के माध्यम से साहस, अनुशासन और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन; CSVTU महिला कबड्डी टीम बिलासपुर रवाना, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के भिलाई सेक्टर-6 स्थित गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और सिख परंपरा तथा वीरता से जुड़ी गतका कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। भिलाई।  इस चैंपियनशिप का आयोजन नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NGAI) और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह में दुर्ग…

Read More

यूथ सिख सेवा समिति के माध्यम से बेटी अदिति और पुत्र आदित्य की 40,600 रुपए की फीस चेक जारी; अंतिम संस्कार में किया गया वायदा तुरंत पूरा वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव के अकाल निधन के बाद उनके परिवार की मुश्किलों को देखते हुए, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने अपने किए गए वायदे को तुरंत पूरा किया। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के दोनों बच्चों की स्कूल फीस 40,600 रुपए यूथ सिख सेवा समिति के माध्यम से जमा करवा दी। भिलाई।  भिलाई-3 के बजरंग पारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव का 3 अक्टूबर को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे।…

Read More

घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक बरामद; कोतवाली पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए शहर के नयापारा पंचशील नगर इलाके में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग।  घटना दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सुबह लोगों ने बिजली ऑफिस के सामने स्थित रिक्त भूखंड में एक युवक का शव देखा…

Read More