Saturday, September 12

नईदिल्ली(ए)। भारत अपनी रेल तकनीक को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में घोषणा की कि देश में वंदे भारत 4.0 ट्रेन विकसित की जाएगी। यह ट्रेन भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का अगला वर्जन होगी और इसे इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि यह न सिर्फ घरेलू यात्रियों की जरूरतों को पूरा करे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए भी सक्षम हो।

रेल मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य भारत को एक वैश्विक रेल एक्सपोर्ट हब बनाना है। इसके तहत ट्रेन निर्माण, डिज़ाइनिंग और इंजीनियरिंग में स्वदेशी क्षमताओं को विकसित किया जाएगा। वंदे भारत 4.0 इस दिशा में बड़ा कदम साबित होगा और “मेक इन इंडिया” नीति को मजबूती देगा।

350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
वंदे भारत 4.0 को हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन कॉरिडोर के लिए तैयार किया जाएगा। ये कॉरिडोर जापान की बुलेट ट्रेन नेटवर्क की तरह होंगे, जहां ट्रेनें 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इससे देश के प्रमुख शहरों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक से समय की बचत होगी और भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में क्रांति आने की संभावना है।

वंदे भारत 4.0 में होंगे उन्नत फीचर्स
नई ट्रेन को अब तक की सबसे आधुनिक तकनीक के साथ बनाया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रेन में बेहतर एयरोडायनामिक डिजाइन, कम शोर, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, ऊर्जा दक्षता और आरामदायक सीटें होंगी। साथ ही, अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम और स्मार्ट निगरानी तकनीक भी शामिल की जाएगी।

भारत की वंदे भारत ट्रेन का सफर
भारत ने पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन वर्जन लॉन्च कर चुके हैं, जो देश के कई प्रमुख रूटों पर चल रहे हैं। इन ट्रेनों ने भारतीय रेलवे की छवि को आधुनिक और हाई-टेक बनाया है। अब वंदे भारत 4.0 के आने से यह तकनीक और अधिक उन्नत होगी और भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेल निर्माण में एक नई पहचान बनाएगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version