Saturday, September 12

आज 13 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा का गोचर मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर के दरम्यिना आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। जबकि सूर्य आज शुक्र के साथ कन्या राशि में शुक्रादित्य योग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-
अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे।

वृषभ-
आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें। परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी।

मिथुन-
वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं,नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा।

कर्क-
तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी।

सिंह-
कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें।

कन्या-
जमीन जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा, लाभ होगा।

तुला-
लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा,संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता होगी।

वृश्चिक-
सहयोगी जोश देखकर कार्य मेंसहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा।

धनु-
जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा।

मकर-
परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी।

कुम्भ-
कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा।

मीन-
घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी,अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version