Saturday, September 12

243 में से 202 सीटों पर NDA की बढ़त; BJP 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, JDU को भी भारी फायदा—तेजस्वी यादव ने सीट बचाई, तेजप्रताप और पवन सिंह की पत्नी पीछे

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA 202 सीटों पर आगे होकर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं महागठबंधन को करारी चोट लगी है और उसके खाते में फिलहाल 35 सीटें आती दिखाई दे रही हैं।

प्रचंड जीत के रुझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुशासन की जीत बताया। उनका कहना है कि जनता ने विकास और स्थिर शासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।

JDU की मजबूत वापसी—BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी

पिछले चुनाव में 43 सीटों तक सिमटी JDU इस बार 80+ सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। वहीं BJP 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इधर सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने भारी बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

तेजस्वी जीतकर निकले; तेजप्रताप की हार तय

बड़े चेहरों की बात करें तो तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से करीब 12 हजार वोटों से अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके हैं।

हालांकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव की महुआ सीट से हार लगभग तय मानी जा रही है।

इसी तरह चर्चित सीटों में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी लगातार पीछे चल रही हैं।

महागठबंधन का बुरा हाल

महागठबंधन में राजद के खाते में केवल 27 सीटें, जबकि कांग्रेस चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

PK की जन सुराज पार्टी और VIP—दोनों ही अपना खाता नहीं खोल पाई हैं।

अन्य और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे हैं।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version