Saturday, September 12

भिलाई नगर और कुम्हारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; दो दिन में दो जगहों से पकड़े गए नशीले पदार्थ और नगद

दुर्ग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले की दो थानों की संयुक्त कार्रवाई में 5.5 किलो गांजा जब्त किया गया और कुल चार तस्करों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में भिलाई नगर और कुम्हारी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल 5.5 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को भिलाई नगर थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि तालाब गार्डन, रूआबंधा क्षेत्र में दो युवक गांजा बेचने की फिराक में हैं। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कमलेश साहू उर्फ गणपत (21) और हिमांशु ठाकुर (20) को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी में कुल 2 किलो गांजा मिला।

अगले ही दिन, 13 नवंबर को कुम्हारी थाना पुलिस को महामाया रोड के पास संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वीर देवार (21) और नंदनी देवार (20), दोनों निवासी रामनगर, कुम्हारी को हिरासत में लिया। तलाशी में 3 किलो 540 ग्राम गांजा और बिक्री के 11,600 रुपए बरामद किए गए।

चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में भिलाई नगर और कुम्हारी पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version