Saturday, September 12

IPS डांगी ने कहा— महिला मानसिक रूप से परेशान कर रही, जहर लेकर धमकी दी और निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल किया; जांच की जिम्मेदारी IG आनंद छाबड़ा को सौंपी गई

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी को लिखित शिकायत दी है। वहीं IPS डांगी ने इसे साजिश और ब्लैकमेलिंग करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि महिला कई सालों से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। मामले की जांच IG आनंद छाबड़ा के नेतृत्व में की जाएगी।

रायपुर।  राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस महकमे के भीतर से बड़ा मामला सामने आया है। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक और 2003 बैच के IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने डीजीपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि डांगी पिछले सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि कोरबा में 2017 में हुई पहली मुलाकात के बाद डांगी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ाया। दंतेवाड़ा में पदस्थ रहते हुए वे उसे वीडियो कॉल पर योग सिखाने के बहाने संपर्क में रहे। आरोप है कि बाद में वे बार-बार उसे बंगले पर बुलाने लगे, न आने पर स्थानांतरण की धमकी देते थे।

बिलासपुर IG रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया। महिला ने दावा किया कि IPS अधिकारी सुबह से देर रात तक वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव डालते थे। यहां तक कि उन्होंने चंद्रखुरी प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ होने के बाद भी फोन और वीडियो कॉल के ज़रिए नियंत्रण की कोशिश जारी रखी।

वहीं IPS रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने डीजीपी को दी अपनी शिकायत में कहा कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। डांगी के मुताबिक महिला ने कार्यालय में जहर लेकर धमकी दी, व्हाट्सऐप और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी की शर्तें रखीं, यहां तक कि बाथरूम की निजी तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया।

IPS डांगी ने कहा— “मैं पहले ही इस महिला के खिलाफ अपने वरिष्ठ अफसरों को लिखित रूप में शिकायत दे चुका हूं। महिला मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने जांच IG आनंद छाबड़ा को सौंपी है। वे सबसे पहले पीड़िता का बयान दर्ज करेंगे और फिर IPS डांगी से पूछताछ करेंगे। जांच में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version