Sunday, September 13

240 ग्राहकों से वसूली गई लोन राशि जमा नहीं कर कर्मचारियों ने किया निजी उपयोग; पुलगांव थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, दुर्ग शाखा में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से वसूली गई करीब 85 लाख रुपये की लोन किस्तों को बैंक में जमा न कर स्वयं खर्च कर लिया। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग। ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, दुर्ग शाखा में लगभग 85 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम चंद्रखुरी की हिरन बाई साहू समेत 240 ग्राहकों ने लोन की किस्तें बैंक के संग्रह कर्मचारियों को जमा कर दी थीं, लेकिन कर्मचारियों ने यह राशि बैंक में जमा नहीं की।

शिकायत में बताया गया कि ग्राहकों से संपर्क करने पर उन्होंने समय पर भुगतान करने की पुष्टि की। इसके बाद खुलासा हुआ कि बैंक के 10 संग्रह कर्मचारियों ने 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच कुल 84,98,940 रुपये की राशि अपने निजी उपयोग में खर्च कर गबन कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अप.क्र. 546/2025 धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि कर्मचारी टीकाराम पाटले, आकाश नायक, अंकिता पासवान, आर्या गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओमप्रकाश कोसरे और अन्य चार कर्मचारियों ने यह राशि अलग-अलग ग्राहकों से वसूल की और बैंक में जमा न कर धोखाधड़ी की।

पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने राशि गबन करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और जांच में और तथ्य सामने आने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी

  • टीकाराम पाटले, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लोरमी, जिला मुंगेली
  • आकाश नायक, उम्र 30 वर्ष, ग्राम बसना, जिला महासमुंद
  • ओम प्रकाश कोसरे, उम्र 21 वर्ष, बजरंग नगर, उरला
  • आर्या गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, दल्लीराजहरा, जिला बालोद
  • रेशमा वर्मा, उम्र 25 वर्ष, आदित्य नगर, दुर्ग
  • अंकिता पासवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कोसा नगर, सुपेला
Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version