Sunday, September 13

“बदलापुर राजनीति” का आरोप लगाते हुए भिलाई में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री निवास घेराव की चेतावनी

भिलाई में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए परिवर्तन निर्देशालय (ED) का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए ईडी का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

भिलाई। आज भिलाई में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में परिवर्तन निर्देशालय (ED) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उसका पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए ईडी का दुरुपयोग कर रही है और लगातार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

युवा कांग्रेस ने इसे “बदलापुर की राजनीति” करार देते हुए कहा कि कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर, कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर, और अब चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन उनके निवास पर ईडी की मौजूदगी यह दर्शाता है कि भाजपा जानबूझकर राजनीतिक अवसरों पर विपक्ष को टारगेट कर रही है।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गकर, भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेश, प्रदेश सचिव सीखा रॉय, जिला उपाध्यक्ष सोएब, महासचिव सतनाम, भास्कर, अमन सेठिया, अमन सोनी, भारत राव, अफ़ज़ल, आर्यन, saddam, दीपक पाटले, कबीर खान, हैदर, शुभम वर्मा, नितिन, आकाश, नवीन अग्रवाल, जय शर्मा, लक्षित, गजेंद्र, सागर और पिंटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस विरोध में भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार ने ईडी के दुरुपयोग को बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का जवाब तेज़ी और ताकत से दिया जाएगा और जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाया जाएगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version