Author: javed@editor
नई दिल्ली (ए)। घटना शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट की है। लाल किले के पास बने पार्किंग क्षेत्र में एक कार से जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट के बाद लपटें तेजी से उठीं और आग ने पास की अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी और राहत कार्य: पुलिस और ACB (एंटी क्राइम…
240 ग्राहकों से वसूली गई लोन राशि जमा नहीं कर कर्मचारियों ने किया निजी उपयोग; पुलगांव थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, दुर्ग शाखा में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से वसूली गई करीब 85 लाख रुपये की लोन किस्तों को बैंक में जमा न कर स्वयं खर्च कर लिया। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग। ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, दुर्ग शाखा में लगभग 85 लाख रुपये के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, वैसे ही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह तो दी, लेकिन उपचार का खर्च सुनकर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। एक किसान परिवार के लिए इतना…
मेष राशि :- प्रभुत्व वृद्धि, स्त्री-वर्ग से उल्लास, सफलता के साधन अवश्य ही जुटायें। वृष राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनें, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। मिथुन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार अवश्य ही होगा। कर्क राशि :- व्यवसायिक क्षमता मंद, किसी से धोखा तथा आरोप लग सकता है सावधान रहें। सिंह राशि :- स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास, तनाव, क्लेश व अशांति, सार्थक प्रयोजन बना ही रहेगा। कन्या राशि :- मानसिक उद्विघ्नता, धन का व्यय होगा, आर्थिक समृद्धि के साधन बनेंगे ध्यान दें। तुला राशि :- व्यावसायिक क्षमता मंद, भाग्य का…
रायपुर। “छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को बायोफ्यूल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की पहल की जा रही है। सीईओ श्री सुमित सरकार ने बताया कि छत्तीसगढ़…
रायपुर। “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को यह महसूस हुआ…
लगभग छह महीने से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा कुख्यात वसूलीबाज और अपराधी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को आखिरकार ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और अवैध संपत्ति सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। रायपुर। लगभग छह महीने से फरार चल रहे अपराधी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी लंबे समय से राजधानी रायपुर में सक्रिय वसूली नेटवर्क का संचालन कर रहा था। तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में…
किताब में संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण प्रयासों का विश्लेषण, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और डीजीपी को भेंट रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की लिखित पुस्तक, जो संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण (पीस बिल्डिंग) विषय पर आधारित है, दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई। डॉ. सिंह ने यह किताब मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डीजीपी अरुण देव गौतम को भेंट की। शीत युद्ध के बाद की इक्कीसवीं सदी में विश्व के हिंसाग्रस्त देशों में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पारंपरिक शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों…
बारुका-चिंगारपगार मोड़ के पास हुई भीषण दुर्घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गरियाबंद जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गरियाबंद-राजिम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क पर हुई एक भयावह दुर्घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद से लगभग…
Javed Khan
Editor
Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001
Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com
Category
Important page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.