Author: javed@editor

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत करेंगे उद्घाटन, देशभर से 270 टीमें होंगी शामिल भिलाई का एसएसपीयू एवं एसएसटीसी कैंपस एक बार फिर देशभर के युवा प्रतिभाओं का केन्द्र बनने जा रहा है। 18 से 20 नवंबर तक आयोजित हो रहे “समविद टेक्नो–कल्चरल फेस्ट 2025” में देश की 270 टीमों का जमावड़ा होगा। तकनीकी नवाचार से लेकर सांस्कृतिक झंकार तक, तीन दिवसीय यह फेस्टिवल छात्रों के कौशल और क्रिएटिविटी का भव्य मंच बनने वाला है। भिलाई। एसएसपीयू एवं एसएसटीसी कैंपस में आयोजित समविद टेक्नो–कल्चरल फेस्ट 2025 का शुभारंभ आज होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा कॉलेज के…

Read More

रायपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम…

Read More

रायपुर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. गनियारी द्वारा समिति प्रभारी, गनियारी श्री कौशल वर्मा को गंभीर अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है। समिति द्वारा पहले ही श्री वर्मा को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने पर तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। पूर्व में शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा न तो कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया। उनकी लगातार अनुपस्थिति से समिति में धान उपार्जन की तैयारी, रबी ऋण वितरण, खाद–बीज वितरण तथा…

Read More

मेष राशि :- चिन्ता, विभ्रम, अशांति से बचिये, दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल बनेगी। वृष राशि :- दूर-समीप की लाभदायक यात्रा होगी, मित्रों का सहयोग अवश्य प्राप्त होगा। मिथुन राशि :- पड़ोसी से अनबन होगी और बाद में सुलह भी हो जायेगी, विचारे कार्य अवश्य बनेंगे। कर्क राशि :- संतान के कार्य से प्रसन्नता होगी, प्रतिष्ठा एवं सम्पन्नता से आपको खुशी होगी। सिंह राशि :- जमीन-जायजाद के झगड़े सुलझेंगे, व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे ध्यान दें। कन्या राशि :- नवीन कार्य-पद्धति से संतोष, तनाव से बचिये, आरोप से उद्विघ्नता बनेगी। तुला राशि :- प्रयत्न सफल हो, मित्र-वर्ग से तनाव व अशांति, मानसिक विभ्रम बनेगा ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- सामाजिक…

Read More

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री को लहू से लिखा गया पत्र छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली दरों से त्रस्त जनता को राहत न मिलने से कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि साय सरकार बिजली बिलों के नाम पर जनता का “लहू पी रही है” और इसी विरोध में आम जनों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लहू से पत्र लिखकर पुरानी बिजली बिल हाफ योजना लागू करने की मांग की गई है। भिलाई। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार…

Read More

रायपुर में तौल पूजा के साथ खरीदी शुरू, धमतरी में अधिकारी नदारद; ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप फेल होने से पंजीयन अटका छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का सीजन शुरू हो गया, लेकिन टोकन वितरण में भारी गड़बड़ी के कारण बड़े जिलों में किसान परेशान हैं। रायपुर में खरीदी का शुभारंभ तौल पूजा से हुआ, जबकि धमतरी में किसान सुबह से धान लेकर खड़े रहे, पर अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। रायपुर।  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। राजधानी रायपुर के ग्राम गनियारी सहित कई उपार्जन केंद्रों में सुबह तौल पूजा कर खरीदी…

Read More

जम्मू-कश्मीर (ए)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर शुक्रवार देर रात एक बड़े हादसे से दहल उठी। नौगाम पुलिस स्टेशन में रात 11:22 बजे उस समय जोरदार धमाका हुआ, जब फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक का सैंपल लिया जा रहा था। विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 92 आर्मी बेस हॉस्पिटल और SKIMS सौरा में भर्ती कराया गया है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी लगभग 10 गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। आसपास के इलाके में भी कंपन महसूस किया…

Read More

आज 15 नवंबर दिन शनिवार है और आज दिन तिथि रहेगी मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि। ऐसे में आज के देवता भगवान विष्णु रहेंगे। जबकि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मित्र राशि में कन्या में होगा। इस पर आज चंद्रमा शुक्र के द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आज सुनफा योग बनेगा। लेकिन इन सबके बीच आज शुक और सूर्य की भी युति रहेगी और गुरु के साथ सूर्य एवं शुक्र का केंद्र योग भी बनेगा जबकि आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में वसुमान योग का भी संयोग बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल……

Read More

भूपेश बघेल ने 64 लाख वोट काटे जाने का आरोप लगाया; भाजपा की ओर से पंकज झा ने कहा—कांग्रेस चुनाव प्रणाली पर भ्रम फैलाती है, हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी लें रायपुर/पटना | बिहार चुनाव के रुझानों में NDA की मजबूत बढ़त के बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की गूंज छत्तीसगढ़ तक सुनाई देने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NDA की बढ़त पर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा। बघेल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने 64 लाख मतदाता सूची से नाम…

Read More

243 में से 202 सीटों पर NDA की बढ़त; BJP 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, JDU को भी भारी फायदा—तेजस्वी यादव ने सीट बचाई, तेजप्रताप और पवन सिंह की पत्नी पीछे पटना | बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA 202 सीटों पर आगे होकर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं महागठबंधन को करारी चोट लगी है और उसके खाते में फिलहाल 35 सीटें आती दिखाई दे रही हैं। प्रचंड जीत के रुझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुशासन…

Read More