राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ, कहा — सूर्य उपासना से मिलता है अनुशासन और आत्मसंयम का संदेश
राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति में लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। सूर्य उपासना के माध्यम से यह पर्व जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूर्य देव की उपासना से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार होता है। छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि यह प्रकृति और मानव के गहरे संबंधों को भी दर्शाता है।
राज्यपाल ने कहा कि छठी मईया की आराधना हमें जीवन में अनुशासन और आत्मसंयम का मार्ग दिखाती है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सद्भाव का संदेश भी देता है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली और स्वास्थ्य बना रहे।
