Saturday, July 18

लगभग छह महीने से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा कुख्यात वसूलीबाज और अपराधी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को आखिरकार ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और अवैध संपत्ति सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।

रायपुर। लगभग छह महीने से फरार चल रहे अपराधी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी लंबे समय से राजधानी रायपुर में सक्रिय वसूली नेटवर्क का संचालन कर रहा था। तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, अवैध संपत्ति निर्माण और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने से करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का विस्तृत हिसाब-किताब मिला था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि रूबी और उसके साथी ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम से एक ग्रुप बनाकर लोगों से अवैध तरीके से वसूली करते थे। इस ग्रुप के माध्यम से करोड़ों रुपये की उगाही का पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था।

इसके अलावा पूर्व में आरोपी के घर पर हुई तलाशी में पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया था, जिसके बाद से ही रूबी फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस टीम ने उसे ग्वालियर में पकड़ लिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि अवैध वसूली रैकेट से जुड़े अन्य नाम भी सामने आएंगे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version