Wednesday, September 2

स्मृति नगर थाना क्षेत्र के वायशेप ब्रिज पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा पलटने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया।

भिलाई। स्मृति नगर क्षेत्र में स्थित वायशेप ब्रिज पर रविवार शाम करीब 6 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नीचे दबने से 18 वर्षीय नेहा पटनायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां उषा पटनायक (45) घायल हो गईं। नेहा के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों ने तत्काल दोनों को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मां-बेटी मालवीय नगर चौक से मॉडल टाउन की ओर जा रही थीं। जैसे ही रिक्शा बटालियन मार्ग के पास वायशेप ब्रिज पर पहुंचा, चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर यातायात की हाइवे पेट्रोलिंग, सुपेला थाना और स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी चालक तब तक भाग चुका था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version