Wednesday, June 3

भिलाई। प्रार्थी विजय कुमार भिलाई 3 निवासी ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 4.11.2025 को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर के देखा तो उसके सोने का जेवर जिसे अलमारी में वह रखी थी जिसमें अंगूठी, एक सोने का चेन, गले का सेट दो जोड़ी, सोने के टॉप्स, बिंदिया, चार नग सोने की चूड़ी एवं सोने का नजरिया नहीं है। किसी ने चुरा लिया है, खोजने पर भी नहीं मिला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुरानी भिलाई की पुलिस द्वारा जांच की गई,प्रार्थी के कथन अनुसार कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू काम करते आ रही है, जिस पर उसे शंका है।

प्रार्थी के यहां काम करने वाली बबीता विनिया से पूछताछ किया गया। आरोपियां बबीता विनिया द्वारा लालच में आकर चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया गया कि विगत 5 माह से थोड़े-थोड़े करके अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर रही थी एवं चोरी किए गए जेवरात पावर हाउस के ज्वेलर्स में माला कारीगर रमेश सोनी एवं भिलाई तीन बाजार चौक के सनी सोनी से गलवा कर नए जेवर बनवाकर अपने घर पर रखी थी जिसे गवाह के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपिया के कृत्य अपराध पर पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा 306, 317(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version