Tuesday, September 1

आज 5 नवंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में आज भरणी नक्षत्र से संचार करेंगे। यहां चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा पर शुक्र की भी सीधी दृष्टि रहेगी। ऐसे में आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु, चंद्रमा और शुक्र बहुत ही शुभ योग बना रहे हैं। इस पर आज मालव्य योग का होना भी सोने पर सुहागा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।

वृषभ-

आत्मशक्ति से बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी, छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़े, आर्थिक मामले को लेकर यात्रा होगी।

मिथुन-

कानूनी मामले उलझेंगे, लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में सफलता का योग है, संतान के कार्यो में ध्यान देना पडे़गा।

कर्क-

नए कार्य की शुरूआत में दिक्कत होगी, मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा।

सिंह-

गलतियां सुधार कर आगे बढें, सफलता की राह आसान होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आर्थिक समृद्धि होगी।

कन्या-

जीवनसाथी केव्यवहार से खिन्नता होगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, समस्याओं का निराकरण होगा।

तुला-

शुभ समाचार मिल सकते हैं, अटका धन मिलने के आसार हैं, धन मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अचानक नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक-

जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें।

धनु-

भावनात्मक रिश्तों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी, नए कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा, संयम रखें।

मकर-

नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, व्यर्थ की चिन्ता रहेगी, मनोरजन आदि पर खर्च होगा।

 

कुम्भ-

जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे, उनका सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव दूर होगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, कार्य की अधिकता रह सकती है।

मीन-

दूसरों के कार्यो में दखल न करें, परिश्रम अधिक करना होगा, साझेदारी में सतर्कता बांछनीय, पारिवारिक सुख संतोष रहेगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version