Monday, March 23

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश के संकेत; अंबिकापुर में रात का तापमान 4° गिरा

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम शुष्क होने जा रहा है। तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं, जबकि दक्षिण और पश्चिमी जिलों में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते हल्की बारिश हो सकती है। अंबिकापुर में तापमान एक दिन में 4 डिग्री लुढ़क गया।

रायपुर। राज्य में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्के मौसम परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फिलहाल मौसम विभाग ने किसी जिले के लिए विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।

तापमान रिपोर्ट:
पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 32.8°C दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 15.9°C रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 19°C था, यानी एक ही दिन में 4°C की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर की शुरुआत के साथ सर्दी अब धीरे-धीरे पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले हफ्तों में ठंड और बढ़ेगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version