Wednesday, June 3

राज्य की रजत जयंती पर पारंपरिक पूजा-अर्चना; प्रदेश की उन्नति, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव को दोहराया संकल्प

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, विकास और समृद्धि की कामना की और कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता और गर्व का प्रतीक हैं।

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुँच कर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों को रजत जयंती वर्ष की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर मातृशक्ति और राज्य की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से राज्य निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, कृषि और आदिवासी विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने इसे ‘नए संकल्पों का वर्ष’ बताते हुए कहा कि आने वाला समय छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में स्थापित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन और अधिक खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आगमन पर हैं और राज्योत्सव पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और विभिन्न समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version