Wednesday, September 2

बैंकिंग, टोल, आधार अपडेट, पेंशन और AI सेवाओं में नए नियम लागू; कई क्षेत्रों में आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही आम नागरिकों के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। बैंक अकाउंट में अब एक नहीं, चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिल रही है, जबकि UPI से टोल पेमेंट करना और सस्ता हो जाएगा। ओरिजिनल आधार अपडेट चार्ज में भी बदलाव किए गए हैं। इसी महीने से ChatGPT Go भारतीय यूजर्स को एक साल तक मुफ्त मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की अंतिम तारीख तय की है और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी सस्ती हुई है।

नई दिल्ली (ए)। नवंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। बैंकिंग सिस्टम से लेकर टोल टैक्स भुगतान, आधार अपडेट, पेंशन प्रक्रिया और LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव शामिल हैं। इस महीने AI सब्सक्रिप्शन सेवाओं में भी भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा फायदा मिलने जा रहा है।

1. बैंक अकाउंट में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा
1 नवंबर से बैंक ग्राहक अपने खातों में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। हर नॉमिनी का हिस्सा तय किया जा सकेगा और उसे बदला भी जा सकता है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से बैंक क्लेम प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।

2. आधार अपडेट चार्ज में बदलाव
UIDAI ने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट अब एक साल के लिए मुफ्त कर दिया है। वयस्कों के लिए डेमोग्राफिक अपडेट की फीस 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट 125 रुपये तय की गई है। नागरिक बिना दस्तावेज के भी नाम, जन्मतिथि और पते में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

3. चैटजीपीटी Go सब्सक्रिप्शन फ्री
4 नवंबर से भारत में ChatGPT Go का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त उपलब्ध होगा। यह सेवा अभी 399 रुपये महीने की है। इस प्लान में यूजर्स अधिक चैट और इमेज जेनरेशन की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

4. फास्टैग में KYC नियम और टोल पेनाल्टी बदलेंगे
अब फास्टैग KYC के लिए केवल नंबर प्लेट और टैग की फ्रंट फोटो जरूरी होगी। दूसरी ओर, 15 नवंबर से नया टोल पेनाल्टी सिस्टम लागू होगा। फास्टैग के बिना UPI से टोल देने पर अब 1.25 गुना शुल्क देना पड़ेगा, जबकि कैश से भुगतान पर पहले की तरह डबल चार्ज लगेगा।

5. पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा जरूरी
केंद्र एवं राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नवंबर के अंत तक अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करनी होगी। वहीं NPS से UPS में स्विच करने वाले कर्मचारियों को भी इसी अवधि में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

6. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता
1 नवंबर से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6.50 रुपये तक की कमी की गई है। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत ₹1694 और चेन्नई में ₹1750 हो गई है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version