Tuesday, September 1

भिलाई। अस्पताल सेक्टर-9 में रह रहे सैकड़ों मजदूर परिवारों ने सोमवार को बेदखली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्यायसंगत पुनर्वास की मांग उठाई। मेहनतकश आवास अधिकार संघ की अगुवाई में जुटे लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

संघ के अध्यक्ष श्री कलादास डेहरिया ने कहा कि बिना पुनर्वास व्यवस्था किए परिवारों को हटाने की कार्रवाई न केवल अमानवीय है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और जीवन-यापन पर भी सीधा असर डालेगी। निवासियों ने मांग की कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी मकान दिए जाएं या पास-पड़ोस की भूमि पर नगर निगम के माध्यम से प्लॉट और आवास उपलब्ध कराया जाए।

एस.डी.एम. श्री पिस्दा ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वस्त किया कि बिना उचित विकल्प के बेदखली नहीं होने दी जाएगी।

निवासियों का कहना है कि वे वर्ष 2016 से न्यायालय के स्टे ऑर्डर की आड़ में यहां रह रहे हैं और उस अवधि में सरकार को कई आवेदनों के माध्यम से पुनर्वास की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। अब एसआईआर परियोजना लागू होने की तैयारी के बीच फिर से बेदखली की स्थिति खड़ी हो गई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उन्हें हटाया गया तो न केवल उनका घर छिनेगा, बल्कि मतदाता सूची से नाम कटने के कारण लोकतांत्रिक अधिकार भी प्रभावित होंगे।

उन्होंने राज्य सरकार और संयंत्र प्रबंधन से मांग की कि आपसी समन्वय कर लगभग 3,000 निवासियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में के. मेरी, जी. राजम्मा, अरुणा, प्रेम किशन, सुंदरिया, व्यासदीप, लखन, अंगरौतीन, मीना तुमाने, बाहरीन बाई, नारायण राव, सम्भु हरपाल, जोसेफ एंथोनी, ई. रतनम्मा, संजना, भावना, निरा, कलादास डेहरिया, संदीप, महेश साहू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version