Wednesday, June 3

युवक को घर बुलाकर वारदात, भाई और रिश्तेदारों ने मिलकर उतारा मौत के घाट 

खुर्सीपार इलाके में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रेमिका ने युवक को घर बुलाया, इसी बीच युवती के भाई सहित अन्य परिजन वहां पहुंच गए और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचे युवक की उसी के घर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्की उर्फ धीरज सरोज (24) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती खुशी ने धीरज को अपने घर बुलाया और कुछ देर बातचीत करती रही। इसी दौरान अचानक युवती का भाई सिद्धार्थ वहां पहुंचा और धीरज पर हमला कर दिया। युवक को बचने का मौका भी नहीं मिला। हमले के दौरान परिजन सूरज और अरुण भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर केस दर्ज किया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम संबंध से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version