Wednesday, September 2
  • गंभीर रूप से झुलसे बालक को सेक्टर-9 बर्न यूनिट में भर्ती

  • पिता ने विधायक को फोन कर मदद मांगी, विधायक ने तुरंत कदम उठाया

  • इलाज का खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगे, बेहतर उपचार जारी

गोवर्धन पूजा के दिन पटाखा फटने से गंभीर रूप से झुलसे 7 वर्षीय हेमचंद्र का इलाज अब सुरक्षित हाथों में है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बालक के उपचार की पूरी जिम्मेदारी ली है। हेमचंद्र को सेक्टर-9 अस्पताल की एडवांस बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया कि इलाज के खर्च की कोई चिंता नहीं होगी।

भिलाई।  वैशाली नगर विधानसभा के खमरिया वार्ड-1 में रहने वाले हेमचंद्र महार (7) गोवर्धन पूजा के दिन पटाखा फटने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के समय उनके पिता चरणदास और मां रागिनी सब्जी बेच रहे थे। बच्चे के चेहरे और हाथ झुलस गए, जिसे देखते हुए तुरंत सेक्टर-9 बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया।

हेमचंद्र के पिता ने बालक के झुलसने की जानकारी विधायक रिकेश सेन को फोन पर दी। विधायक ने तुरंत कदम उठाते हुए बालक को अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बालक के परिवार को आश्वस्त किया कि हेमचंद्र जल्दी ठीक हो जाएगा और इलाज का पूरा खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल में एडवांस बर्न केयर डिपार्टमेंट और छत्तीसगढ़ का पहला स्किन बैंक मौजूद है। गंभीर रूप से जले मरीजों का उपचार यहाँ प्रभावी ढंग से किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल में कैडेवरिक टिशु ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है।

विधायक ने बालक अभिषेक यादव के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली, जो इसी अस्पताल में उपचाररत हैं। दोनों बालकों का बेहतर इलाज जारी है और चिकित्सक उनके जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद जता रहे हैं।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version