Tuesday, March 31

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा — बिलासपुर और करहुल के युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे, पलों में खुशियां मातम में बदलीं

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नहाने के लिए एनीकट में उतरे चार दोस्तों में से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में बचाया गया है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

बलौदाबाजार जिले में पिकनिक के दौरान एक भीषण हादसे ने तीन परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर और करहुल के चार युवक बुधवार को एनीकट के पास नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे पानी की गहराई का अंदाज़ा नहीं लगा सके और तेज बहाव में फंस गए। कुछ ही मिनटों में तीन युवक लापता हो गए, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

डूबने से जान गंवाने वाले युवकों की पहचान भावेश साहू (पिता संतराम साहू, निवासी तारबाहर, बिलासपुर), मुकेश साहू और दुलेश्वर साहू (दोनों सगे भाई, पिता मानसिंह साहू, निवासी करहुल) के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक युगल प्रकाश साहू, निवासी तारबाहर, को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची और शवों को पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नहाने और मस्ती के दौरान धीरे-धीरे गहरे हिस्से में चले गए और डूबते चले गए।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की बात कही है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version