Tuesday, September 1

दिवाली की रात शराब के नशे में खुद पर किया हमला; सीने और पेट में लगी गंभीर चोट, सिम्स में भर्ती

बिलासपुर में दिवाली की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद पर चाकू से हमला कर लिया। शराब के नशे में उठाए इस आत्मघाती कदम से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश सारथी (30) नामक युवक ने सोमवार दोपहर शराब के नशे में खुद को चाकू मार लिया। इस दौरान उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुकेश का बड़ा भाई दुर्गेश साहू ने बताया कि उसका भाई सिंधी कॉलोनी में एक किराना दुकान में काम करता है और वह अपनी पत्नी मंजू और दो बच्चों के साथ रहता है। सोमवार को दिवाली के दिन वह शराब पीकर घर लौटा था, जिस पर उसकी पत्नी ने उसे फटकार लगाई और पर्व के दिन शराब न पीने की बात कही।

बात-बात में विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मुकेश ने रसोई से चाकू उठाया और खुद के पेट और सीने में वार कर लिया। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घरवालों और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। दुर्गेश ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी है और पूर्व में भी इस आदत को लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version