Tuesday, September 1

भिलाई के स्मृति नगर निवासी चोर ने सरकारी लोक सेवा केंद्र से इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ाया, शराब के नशे में धुत CAF जवान के टॉवर से बरामद हुआ चोरी का माल

दुर्ग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोर ने चोरी का सामान जेल के पीछे बने वॉच टॉवर में छिपा दिया। इस टॉवर की जिम्मेदारी संभाल रहे CAF जवान को चोरी की जानकारी थी, लेकिन उसने न तो अधिकारियों को बताया और न ही कार्रवाई की। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जवान से पूछताछ जारी है। 

दुर्ग। शहर के केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित शासकीय महिला कॉलेज गेट के सामने संचालित लोक सेवा केंद्र से चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चोरी के बाद चोरी का सामान जेल के पीछे बने वॉच टॉवर में छिपा दिया, जहां सुरक्षा की निगरानी की जाती है। चोरी करने वाले की पहचान 28 वर्षीय प्रिंस गौर, निवासी स्मृति नगर, भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी ने लोक सेवा केंद्र से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, केबल्स, टेबल-कुर्सी और 4500 रुपए नकद चोरी किए थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि टॉवर पर तैनात CAF जवान ऋषिकांत त्रिपाठी को इस चोरी की जानकारी थी।

जवान शराब के नशे में मिला
घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद जवान ऋषिकांत नशे की हालत में सोया हुआ पाया गया। मौके पर शराब की खाली बोतलें बिखरी हुई थीं। मीडिया की टीम जब वहां पहुंची, तो जवान टॉवर में ही सोता मिला। जांच में पता चला कि ऋषिकांत और आरोपी प्रिंस एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों की पुरानी पहचान थी, जिसके कारण प्रिंस का जेल परिसर तक आना-जाना होता था।

सुबह वॉक पर निकले लोगों ने पकड़ा चो
लोक सेवा केंद्र के संचालक शैलेश चंद्राकर ने बताया कि सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने चोर को फोटोकॉपी मशीन उठाते देखा। जब उन्होंने दुकान का ताला टूटा पाया, तो संदेह होने पर तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो चोरी का पूरा सामान जेल के पीछे बने वॉच टॉवर के नीचे और ऊपर की मंजिल पर रखा मिला।

भारी पुलिस बल के बीच हुई चोरी
मामले की खास बात यह है कि चोरी का स्थान जेल चौक के पास है, जहां त्योहार सीजन को देखते हुए पहले से भारी पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद आरोपी ने चोरी को अंजाम दे दिया। फिलहाल पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने चोर प्रिंस गौर को गिरफ्तार कर लिया है और CAF जवान ऋषिकांत त्रिपाठी से पूछताछ की जा रही है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version