Tuesday, September 1

महिंद्रा शोरूम के बाहर 2-3 दिन पुरानी लाश मिलने से हड़कंप, बदबू आने पर राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

रायपुर के टाटीबंध इलाके में शुक्रवार शाम एक ब्लैक थार के अंदर से युवक का सड़ा-गला अर्धनग्न शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन बीते कई दिनों से शोरूम के बाहर खड़ा था। राहगीर को तेज दुर्गंध आने पर उसने अंदर झांककर देखा, तो शव दिखाई दिया। पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी है।

रायपुर। रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार शाम एक खड़ी थार गाड़ी के भीतर से युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। गाड़ी रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर खड़ी थी। जानकारी के अनुसार, एक राहगीर जब शाम करीब 6 बजे वहां से गुजर रहा था, तो उसे गाड़ी से तेज बदबू आई। शक होने पर उसने गाड़ी की खिड़की से अंदर झांका, जहां पिछली सीट पर एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी को सील कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 15 दिन पहले थार (CG 04 PX 6888) का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसे शोरूम के बाहर लाकर खड़ा कर दिया गया था। गाड़ी की खिड़कियां पूरी तरह लॉक नहीं थीं।

फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version