Wednesday, July 29

आज 18 अक्टूबर दिन शनिवार है और आज तिथि है कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी। ऐसे में आज के दिन दिन के स्वामी भगवान धन्वंतरी रहेंगे। इस पर आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने से चंद्राधि योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य और बुध की युति भी हो रही है जिससे बुधादित्य योग बनेगा। जबकि आज सुनफा और वेशी योग का भी संयोग बनने जा रहा है साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में पर आज ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज के दिन धनतेरस भी है। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा।

वृषभ-

परिचितों के कारण अपना कार्य करने में कठिनाईयां आयेंगी, वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कार्य इच्छानुसार बनने का योग है, परिश्रम होगा।

मिथुन-

दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का अवसर न दें, भौतिक सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी, भाई बंधुओं का सुख मिलेगा, लाभ होगा।

कर्क-

कार्यस्थल पर मिल रहीं चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, दूर दराज की यात्रा होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

सिंह-

साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, केरियर में आ रही बाधा दूर होगी, भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के अवसर आयेंगे, शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या-

मामूली सी बात पर मित्रों से कहा सुनी हो सकती है, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मनोरंजक सैर होगी।

तुला-

प्रियजन का साथ आगे बढ़ने की हिम्मत देगा, विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, व्यापार की उन्नति होगी।

वृश्चिक-

किसी बात को लेकर व्यर्थ भयभीत हो सकते हैं, पारिवारिक सदस्यों के वाद विवाद दूर करने का प्रयास करें, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।

धनु-

व्यापार विस्तार पर विचार होगा, अनजान लोगों पर भरोसा न करें, संतान के कार्यो में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, मित्रों द्वारा कार्य में सहयोग मिलेगा,

मकर-

किसी के सहयोग की जरूरत होगी, नये कार्य की तलाश में सफलता मिलेगी, राजकीय कार्यो में सहयोग मिलेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी।

कुम्भ-

पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ एवं अनुबंधों से सुखद अनुभूति होगी, निजी दायित्वों कीे पूर्ति होगी।

मीन-

कुछ लोग आपसे नजदीकी का फायदा उठा सकते हैं,विरोधियों की चाल सामने आ सकती है, धर्म में खर्च होगा, यात्रा का योग है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version