Sunday, August 2

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आने वाले हैं। गुरुवार की सुबह 9 बजकर 50 मिनट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव पटना पहुंच जाएंगे। पटना में सबसे पहले मंदिर में मां काली का दर्शन करने के बाद अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। सीएम विष्णुदेव प्रदेश बीजेपी प्रभारी (छत्तीसगढ़) नितिन नबीन की नामांकन सभा में पटना में शामिल होंगे।

इसके बाद पटना के ही आमसभा में शामिल होंगे । पटना के बाद तारापुर पहुंचेंगे, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नामांकन सभा में शामिल होंगे और इसके बाद मुंगेर विधानसभा से नामांकन भरने वाले कुमार प्रणय के नामांकन सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 20 मिनट में रायपुर लौट आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे रायपुर स्थित निवास से रवाना हुए और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान (VT-55K) द्वारा पटना के लिए प्रस्थान किया। सुबह 9:40 बजे जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पटना शहर के टेलर रोड स्थित बंगले में विश्राम किया।

इसके बाद उन्होंने गोलघर स्थित श्री श्री अखंड माता वासनी मंदिर और बांसघाट स्थित माँ सिद्धेश्वरी काली मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा स्मृति पार्क का भी भ्रमण किया और जिला कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्वाह्न 11:35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वे हेलीकॉप्टर (VT-AUS) से मुंगेर रवाना होंगे। मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री दो महत्वपूर्ण सभाओं में शामिल होंगे। पहली सभा तारापुर विधानसभा के ईदगाह मैदान गाजीपुर में दोपहर 12:50 से 1:45 बजे तक होगी। इसके बाद वे मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के टाउन हॉल में दोपहर 2:15 से 3:15 बजे तक नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे मुंगेर से पटना लौटेंगे और शाम 5 बजे विशेष विमान (VT-SSK) से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के रायपुर लौटने का समय शाम 6:20 बजे निर्धारित है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी दो दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं। अपने बिहार प्रवास के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव वैशाली जिले के कई चुनावी सभाओं और नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। बिहार में चुनाव प्रचार कर स्पेशल विमान से शाम 5:50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

छत्तीसगढ़ के नेताओं को बिहार में चुनावी प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है । छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव, विधायक भावना बोहरा और रिकेश सेन बिहार में चुनावी प्रचार संभाले हुए हैं।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version