Wednesday, September 2

आज 16 अक्टूबर दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क उपरांत सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज आश्लेषा और विशाखा नक्षत्र से गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज जहां शुभ योग बना है। वहीं सूर्य भी आज चंद्रमा के सिंह राशि में आने से उभयचरी योग बनाएंगे। दरअसल आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध और मंगल विराजमान हैं जबकि आज सूर्य से द्वादश भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

किसी नये संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा।राजकीय कार्यो में यश मानसम्मान मिलेगा।

वृषभ-

सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ततायें बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा।

मिथुन-

व्यवसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें, अतः व्यवहारिक बनें, मनोंवांछित सफलता मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

कर्क-

कार्यो में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना होगा।

सिंह-

भूमि भवन के कार्यो में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी,दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभ अच्छा होगा।

कन्या-

निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें,मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा।

तुला-

किसी नई कार्ययोजना की ओर केन्द्रित होंगे, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा।

वृश्चिक-

बुजुर्ग व्यक्ति की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि,मनोरंजक स्थल की सैर होगी, सुखमय समाचार मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें।

धनु-

लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यो में गति आयेगी, साहसिक पराक्रम बढे़ेगा, विकास के कार्यो में सफलता, लाभ रहेगा।

मकर-

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, निराशावादी विचारों का त्याग करें, मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे,व्यर्थ के विवादों से बचें।

कुम्भ-

प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको खुशी होगा।

मीन-

धार्मिक व पारंपरिक कार्यो की ओर मन केन्द्रित होगा, रोजगार में क्षमता का लाभ होगा, रोगी की चिन्ता दूर होगी, अचानक लाभ होगा।

 

 

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version