Saturday, July 18

स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव की पत्नी ने लग्जरी कार की बोनट पर काटा केक, जमकर हुई आतिशबाजी; कोर्ट ने कहा— ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निजी सचिव राजेंद्र दास से जुड़ा है, जिनकी पत्नी ने सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा और आतिशबाजी की। कोर्ट ने इसे सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए सरकार और मंत्री दोनों को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

कोर्ट ने कहा— कानून सबके लिए समान है

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के आयोजन न केवल अनुशासनहीनता हैं, बल्कि यह दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि “स्वास्थ्य मंत्री इस पर स्वयं संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि दोषियों पर कार्रवाई हो।”

सरकार ने कहा— FIR दर्ज, गिरफ्तारी की गई

सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अदालत को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सरकार से कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त संदेश दिया जाए ताकि भविष्य में कोई सार्वजनिक स्थल को निजी आयोजन स्थल न बनाए।

सड़क बनी निजी पार्टी स्पॉट

मामला उस वक्त चर्चा में आया जब भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह सड़क पर कार की बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आईं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार रात का है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि “क्या हाईकोर्ट के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर कानून लागू नहीं होता क्या?” कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि सत्ताधारी दल के नेता सार्वजनिक सड़कों को निजी संपत्ति समझकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version