Wednesday, September 2

भिलाई नगर विधायक को भाजपा ने बनाया गरखा और अमनौर विधानसभा का प्रवासी प्रभारी, बोले – बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भिलाई नगर विधायक रिकेश सेन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के तहत वे गरखा और अमनौर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की रणनीति पर काम करेंगे।

भिलाई। भिलाई नगर विधायक रिकेश सेन शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हिस्सा लेने के लिए बिहार रवाना हो गए। पार्टी ने उन्हें बिहार प्रदेश के गरखा और अमनौर विधानसभा क्षेत्रों का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।

श्री सेन ने रवाना होने से पूर्व कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास के बल पर बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है।

उन्होंने बताया कि प्रवासी प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका संगठन को मजबूत करने, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने और चुनावी रणनीति को धार देने की होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए तैयार हैं।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version