Wednesday, September 2

कुलदीप यादव ने 5 और जडेजा ने 3 विकेट झटके; एलीक एथनाज ने 41 रन बनाए, टीम इंडिया ने फॉलोऑन का फैसला किया

दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया को मिली 270 रन की बढ़त का फायदा उठाते हुए कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का आदेश दिया। कुलदीप यादव और जडेजा की गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं सके।

नई दिल्ली (ए)। रविवार सुबह वेस्टइंडीज ने 140/4 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आक्रामकता दिखाई और सिर्फ 92 रन और बनवाकर आखिरी 6 विकेट निकाल दिए। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की थी। कुलदीप यादव ने शानदार 5 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की ओर से एलीक एथनाज ने सबसे अधिक 41 रन बनाए।

पांच दिन के टेस्ट मैच में, अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन या उससे अधिक की बढ़त हासिल कर लेती है, तो वह दूसरी टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर सकती है। इसका मतलब दूसरी टीम को लगातार दोनों पारी खेलनी पड़ती हैं। फॉलोऑन देने या नहीं देने का निर्णय पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम पर निर्भर करता है। कई बार टीम 200 से ज्यादा की बढ़त लेने के बाद भी फॉलोऑन नहीं देती।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version