Tuesday, March 31

सर्वदलीय बैठक में आंदोलन को समर्थन, बौद्ध महासभा और आर.पी.आई. के समूह करेंगे रैली में सक्रिय भागीदारी

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के तहत ऑल PSU एससी/एसटी फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके का विदर्भ दौरा तैयारियों के अंतिम चरण में है। 14 अक्टूबर को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने वाली रैली एवं मोर्चे को सफल बनाने के लिए रामटेके 9 अक्टूबर से विभिन्न विदर्भ जिलों का दौरा करेंगे और बौद्ध संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में जोरशोर से चल रहे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए हाल ही में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आंदोलन के प्रमुख प्रणेता भंते विनयाचार्य, दीक्षाभूमि समिति के सचिव डॉ. राजेंद्र गवई, प्रो. जोगेंद्र कवाड़े, बौद्ध महासभा के ट्रस्टी अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटिल, ऑल PSU एससी/एसटी फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके और देशक खोबरागड़े उपस्थित थे।

बैठक में 14 अक्टूबर 2025 को मुंबई के आजाद मैदान में लाखों भीम सैनिकों की रैली एवं मोर्चा आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस आंदोलन को आर.पी.आई. के विभिन्न समूह, बौद्ध भिक्षु, बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल और सभी प्रमुख बौद्ध संस्थाओं ने पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।

रैली को सफल बनाने के लिए सुनील रामटेके 9 अक्टूबर को नागपुर, 10 अक्टूबर को भंडारा एवं लाखनी, 11 अक्टूबर को गोंदिया, और 12 अक्टूबर को वर्धा जिलों का दौरा करेंगे। उनके साथ विभिन्न बौद्ध संस्थाओं के प्रतिनिधि भी रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाना, रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना और विदर्भ के बौद्ध समुदाय को संगठनात्मक रूप से जोड़ना है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version