Thursday, April 2

6 वर्ष की नन्ही बालिका ने जूनियर ग्रुप सेमी-क्लासिकल कैटेगरी में अपनी अद्भुत नृत्यकला से सबका दिल जीत लिया

नृत्यधाम कला समिति द्वारा 4 से 12 अक्टूबर तक एसएनजी भिलाई में आयोजित इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “देश राग” में श्री शंकरा विद्यालय की नन्ही छात्रा अद्रिजा दत्ता ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति “शिव तांडव” के साथ प्रथम पुरस्कार जीता। अद्रिजा ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला और आत्मविश्वास से पालकों और आयोजकों का दिल जीत लिया।

भिलाई। मात्र 6 वर्ष की अद्रिजा दत्ता ने नृत्य की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया है। गुरु अन्वेषा भाटिया के निर्देशन में अद्रिजा ने जूनियर ग्रुप सेमी-क्लासिकल कैटेगरी में “शिव तांडव” की प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। अद्रिजा पिछले वर्ष भी इसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

गुरु अन्वेषा भाटिया, जिन्होंने “सोनी टीवी” के सुपर डांसर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है, अद्रिजा को लगातार प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षित कर रही हैं। पिछले दो वर्षों में अद्रिजा ने हुनर भिलाई, केपीएस प्रज्ञोत्सव और राजनांदगांव कौशिकी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कई पुरस्कार अपने नाम किए।

अद्रिजा की माता काजल सिंह और पिता देवदुती दत्ता ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। श्री शंकरा विद्यालय के प्राचार्य ने भी अद्रिजा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में अद्रिजा की प्रस्तुति ने न केवल न्यायकों बल्कि दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके कदमों की निपुणता और भाव-भंगिमा ने दर्शकों को जैसे शिव तांडव के अद्भुत दृश्य का अनुभव कराया।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version