Saturday, June 13

भिलाई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता बोले— अडानी मुद्दा उठाने से पहले केंद्र ने भेजा ईडी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह ईडी की छापेमारी ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले की जांच के तहत हुई इस कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और साफ कहा— “मैं डरने वाला नहीं, सत्य के लिए लड़ता रहूंगा।”

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के पदुमनगर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। ईडी की आठ सदस्यीय टीम सुबह-सुबह उनके घर पहुंची, जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बताई जा रही है।

छापेमारी के बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“ना टूटूंगा, ना झुकूंगा। हम सत्य के लिए लड़ेंगे और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

“पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी, और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर। मोदी और शाह अपने मालिकों को खुश करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं,” बघेल ने कहा।

भूपेश बघेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे आज विधानसभा में अडानी द्वारा तमनार क्षेत्र में की जा रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाने वाले थे, जिसे रोकने के लिए यह छापा डाला गया।

“मैं डरने वाला नहीं हूं। जितना चाहें, उतना जोर लगा लें। लोकतंत्र में हमारी आस्था अडिग है,” उन्होंने दोहराया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और विपक्ष की आवाज को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ बिहार में मतदाता सूचियों से नाम हटाए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग देंगे और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

“पिछली बार ईडी को मेरे घर से 33 लाख रुपये मिले थे, अब फिर छापा मारा गया है। आखिर इसका मकसद क्या है?” उन्होंने सवाल उठाया।

इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में तीव्र प्रतिक्रिया देखी जा रही है, वहीं राज्य की राजनीतिक फिज़ा एक बार फिर गरमाती नज़र आ रही है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version