Tuesday, March 31

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पांच देशों में झटके महसूस किए गए। भारत सहित पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में भूकंप से कांपी धरती, लेकिन किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

 

ताजिकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसके साथ ही टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में भी आज भूकंप आया। टोंगा में भूकंप की तीव्रता 6.5 के आसपास मापी गई। तो वहीं पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version