Monday, March 23

बलरामपुर। जिले का रघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय बदहाली की दास्तां बयां कर रहा है. महाविद्यालय के दीवाल में लगा मार्बल गिरने से एक छात्र और दो छात्राएं चपेट में आ गईं, जिनमें से एक छात्रा को गंभीर चोट आई है, वहीं दो बाल-बाल बचेरघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय में यह घटना तब घटी, जब जब छात्र-छात्राएं क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे

. घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कॉलेज प्रबंधन ने वाड्रफनगर स्थित सिविल अस्पताल लाया. बता दें कि कई साल बीत जाने के बाद पुराने अस्पताल बिल्डिंग में रघुनाथनगर का शासकीय नवीन महाविद्यालय संचालित है. आज की घटना जिम्मेदारों की आंख खोलने के लिए काफी है कि महाविद्यालय का संचालन या तो दूसरे भवन में किया जाए या फिर जिस भवन में संचालित है, उसकी अच्छे से मरम्मत कराई जाए.

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version