Wednesday, July 29

जशपुर।’ छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टरेट के पास बनने वाले इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होंगी।

अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू और 4 ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी वार्ड की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अस्पताल का लाभ जशपुर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version