Wednesday, June 3
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मी में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना पड़ता है। दरअसल गर्मियों में हमें कई बीमार‍ियां घेर सकती हैं। ऐसे में शरीर को अधि‍क पोषण की जरूरत हाेती है। लाेग रसीले फल, मौसमी सब्‍जियों को डाइट में शाम‍िल करते हैं। इससे वे कुछ हद तक अपनी सेहत का ख्‍याल रख सकते हैं। कहा जाता है क‍ि गर्मी के द‍िनों में चार से पांच लीटर पानी जरूर पीना चाह‍िए। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि प्‍याज खाने से भी सेहत को कई फायदे म‍िल सकते हैं?
सेहत के ल‍िहाज से प्याज कई मायने में लाभकारी है। आपने अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि खास गर्मियों में प्याज खाने से लू से बचाव होता है। कुछ लोग तो ऐसा भी मानते हैं हैं कि पॉकेट में प्याज रखने से भी लू से बचाव किया जा सकता है। हालांकि, सच यह है कि पॉकेट में इसे रखने के बजाय कच्चे या पके रूप में प्याज खाने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

पोषक तत्‍वों से भरपूर

प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B और C की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

हीट स्ट्रोक से करे बचाव

गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कच्चा प्याज शरीर का तापमान संतुलित रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है। आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

शरीर को पहुंचाए ठंडक

प्याज में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर की गर्मी को कम करते हैं। इससे आपमें द‍िनभर ताजगी बनी रहती है।

पाचन में मददगार

कच्चे प्याज में फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

इम्युनिटी बनाए मजबूत

प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे आप गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

कच्चा प्याज स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत करने में भी बेहद लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद सल्फर त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

कच्चा प्याज इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह लाभकारी हो सकता है।

कैसे करें डाइट में शाम‍िल

  • सलाद के रूप में नींबू और नमक के साथ
  • दही में मिलाकर रायते की तरह
  • चटनी में लहसुन के साथ पीसकर
  • खाने के साथ कच्चे स्लाइस के रूप में
Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version