Wednesday, March 25

जयपुर में रामनवमी के मौके पर मंदिरों में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। प्रदेश भर के मंदिरों में आकर्षक सजावट भी की गई है। टोंक में कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा निकाली गई है।

 जयपुर में भगवान राम को तोपों की सलामी दी जाएगी। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में भी रामनवमी महोत्सव की धूम है। यहां अलग-अलग फ्लेवर के केक का भोग लगाया गया।

सीताराम मंदिर में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने महाआरती की। धार्मिक कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है।

शाम को निकलेगी शोभायात्रा

जयपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूरजपोल अनाज मंडी से शुरू होकर यह यात्रा चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना श्रीरामचंद्रजी मंदिर तक पहुंचेगी। मंदिर को अलौकिक सजावट से संवारा गया है।

इससे पहले सुबह 11 बजे ठाकुरजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। दोपहर बाद राजभोग आरती होगी। आरती में हजारों महिला भक्त शामिल होंगी।

देर शाम को 101 तोप की सलामी के साथ महाआरती होगी। इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version