Tuesday, September 1

 नई दिल्ली। किशमिश (Raisins) आयरन का बेहतरीन सोर्स है। इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश खाना सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद (Soaked Raisins Health Benefits) हो सकता है। आइए जानें रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits of Soaked Raisins) मिल सकते हैं।

भीगी हुई किशमिश क्यों फायदेमंद है? (Soaked Raisins Morning Routine)

किशमिश को भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं। सूखी किशमिश की तुलना में भीगी हुई किशमिश पचाने में आसान होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

भीगी किशमिश खाने के फायदे (Soaked Raisins Benefits)

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाए- भीगी हुई किशमिश में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करती है और आंतों को स्वस्थ रखती है।
  • एनिमिया से बचाव- किशमिश आयरन का अच्छा सोर्स है। रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जिससे एनिमिया (खून की कमी) की समस्या दूर होती है।
  • दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद- भीगी हुई किशमिश में पोटैशियम होता है, जो इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करती है।
  • एनर्जी बूस्टर (soaked raisins for morning energy)- किशमिश में नैचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है। सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और थकान कम होती है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाए- किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से बचाव होता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाए- किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
  • वजन कंट्रोल करने में मददगार- भीगी हुई किशमिश में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग कम होती है।
  • लिवर डिटॉक्स करे- किशमिश लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखती है।
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- किशमिश में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही, यह बालों को मजबूत बनाकर झड़ने से रोकती है।

कैसे खाएं भीगी हुई किशमिश?

  • रात को 8-10 किशमिश धोकर एक कप पानी में भिगो दें।
  • सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं और पानी भी पी लें।
  • आप इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।
Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version