Tuesday, September 1

54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कल रामनगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार

पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कुबेर भूमि से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भिलाई। कुबेर भूमि के वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का शनिवार सुबह करीब 8 बजे 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक का माहौल छा गया।

सुनील श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अपनी कार्यशैली तथा सामाजिक सरोकारों के कारण लोगों के बीच एक विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

परिवारजनों और करीबी लोगों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा। इस दुखद अवसर पर पत्रकार कृष्ण कांत साहू सहित अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version