Tuesday, March 31

रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर में चल रहा है। कार्यक्रम का पहला सत्र 8 नवंबर को आयोजित किया गया था, जबकि प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से मॉक इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को इंटरव्यू प्रक्रिया से आत्मविश्वासपूर्वक गुजरने के लिए तैयार करना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

फेसलेस इंटरव्यू प्रणाली पर विशेष फोकस

इस बार CGPSC ने पहली बार फेसलेस इंटरव्यू प्रणाली लागू की है, ताकि साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। इस प्रणाली में पैनल के सामने अभ्यर्थी की केवल शैक्षणिक योग्यता और रुचियों की जानकारी रहेगी, बाकी व्यक्तिगत विवरण गुप्त रखा जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि इस नयी व्यवस्था के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थी आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

दो विशेषज्ञ पैनल ले रहे मॉक इंटरव्यू

अभ्यर्थियों का मूल्यांकन दो विशेषज्ञ पैनलों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक अभ्यर्थी का 25 से 30 मिनट तक इंटरव्यू लेकर विस्तृत सुझाव दिए जा रहे हैं।

11 नवंबर को 12 अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू संपन्न हुआ।

पैनल-1 में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर के.एम. अग्रवाल, संस्कृति विभाग के सेवानिवृत्त उपसंचालक राहुल सिंह, वित्त विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अरविंद मिश्रा, श्रम पदाधिकारी देवेंद्र देवांगन और असिस्टेंट प्रोफेसर भूपाल सिंह शामिल हैं।

पैनल-2 में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, नीति आयोग के सदस्य जवाहर सुरशेट्टी, वित्त विभाग के संयुक्त संचालक बी.के. नायक, राज्य कर विभाग के उपयुक्त आभाष ठाकुर और जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल साक्षात्कार ले रहे हैं।

‘प्रोजेक्ट अनुभव’ से बढ़ेगा आत्मविश्वास

प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को न केवल परीक्षा में सफलता दिलाना है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संप्रेषण क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करना भी है। प्रशासन का कहना है कि यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि जिले के युवा राज्य सेवा जैसी स्पर्धात्मक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version