Wednesday, June 3

शहर में नशा कारोबार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी को अवैध देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 89 पाव, कुल 16.020 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 8,900 रुपये आंकी गई।

रायपुर। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए खमतराई पुलिस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व काइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्गदर्शन में थाना खमतराई की टीम लगातार इस प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है।

इसी क्रम में 07 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा, बंजारी नगर, रावांभाठा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब बिक्री हेतु संग्रहित किए हुए है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप तिवारी (42 वर्ष), निवासी डेरापारा, बंजारी नगर, रावांभाठा बताया।

आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 89 पाव देशी मसाला शराब, कुल 16.020 बल्क लीटर कीमत लगभग 8,900 रुपये ज़ब्त किए गए। पुलिस ने अवैध शराब को तत्काल जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1171/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

प्रदीप तिवारी, पिता शिवबरन तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी डेरापारा, बंजारी नगर, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version