Saturday, July 18

माई-बहिन योजना के तहत एकमुश्त राशि देने का ऐलान; पहले चरण की 121 सीटों पर आज शाम प्रचार थमा, 6 नवंबर को वोटिंग

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को महिलाओं के खाते में ₹30,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने जीविका दीदियों को स्थायी करने और ₹30,000 मासिक वेतन देने का भी ऐलान किया।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने महिलाओं को लुभाने के इरादे से बड़ा वादा किया है। राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को वार्षिक ₹30,000 दिए जाएंगे।

तेजस्वी ने कहा, “मकर संक्रांति के दिन, 14 जनवरी को पूरे साल की राशि यानी ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। पांच साल में हर महिला को कुल डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे।”

उन्होंने जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें ₹30,000 प्रतिमाह वेतन देने की भी घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता राज्य की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 6 नवंबर को यहां मतदान होगा। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं।

पहले चरण में प्रत्याशियों के बीच जोरदार चुनावी कैंपेन देखने को मिला। अब मतदाता पहले चरण में किसके पक्ष में निर्णय देते हैं, इसका फैसला 6 नवंबर को ईवीएम में बंद हो जाएगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version