Tuesday, September 1

छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ‘एम.ए. प्रिवियस’ फिल्म 7 नवंबर से पूरे प्रदेश के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। दो भाइयों के स्नेह और पारिवारिक संबंधों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को हंसी, भावनाओं और मनोरंजन का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करेगी। फिल्म के निर्माता राज वर्मा ने बताया कि यह एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म है, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को संवेदनशीलता से दर्शाया गया है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए नवंबर का महीना खास होने जा रहा है। अरण्य फिल्म्स के बैनर तले, निर्माता एवं अभिनेता राज वर्मा और निर्देशक प्रणव झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एम.ए. प्रिवियस’ 7 नवंबर से रायपुर के प्रभात टॉकीज, भिलाई के चंद्रा टॉकीज, दुर्ग के अप्सरा सहित पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता राज वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह फिल्म दो भाइयों के पारिवारिक भावनाओं पर आधारित है। इसमें हास्य, संगीत और संवेदनाओं का सुंदर समावेश है, जो हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने — एके डेट मा, लाली लुगरा, सुन तो सुन भौजी, और तोर बर संगी मया लागे — पहले ही यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

मुख्य भूमिकाओं में छॉलीवुड सुपरस्टार दीपक साहू, ओडिया फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हिरणमयी नायक और चुलबुली एक्ट्रेस अराधना साहू नजर आएंगी। फिल्म में छत्तीसगढ़ के कई अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार जैसे लक्ष्मीकांत झा, धर्मेंद्र चौबे, राजेश बाघमार, शमशीर सिवानी, संजू साहू और पप्पू चंद्राकर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।

फिल्म का संगीत खैरागढ़ विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट सिंगर और संगीतकार सुनील सोनी ने तैयार किया है। गीत लेखन सुनील सोनी और विष्णु कोठारी ने किया है, जबकि गायन सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने किया है।

कहानी का फिल्मांकन नया रायपुर, उपरवारा, बंजारी और मुक्तांगन जैसे खूबसूरत लोकेशंस पर किया गया है। फिल्म के कोरियोग्राफर चंदन दीप और संजू टांडी हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा युवा डीओपी राज ठाकुर ने संभाला है।

फिल्म के कलाकारों ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ‘एम.ए. प्रिवियस’ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक नया मानक साबित होगी। निर्माता राज वर्मा और निर्देशक प्रणव झा ने फिल्म को पारिवारिक और भावनात्मक मूल्यों से भरकर पेश किया है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version